प्राचीन भारत का इतिहास : प्रागैतिहास काल का विवरण (Prachin Bharat ka Itihas)
प्रागैतिहास काल का परिचय :
प्रागैतिहास शब्द अर्थ इतिहास
से पूर्व होता है| प्रागैतिहास काल के इतिहास को तीन भागों प्रागैतिहास, आध इतिहास
और इतिहास में विभाजित किया गया है |
प्रागैतिहास काल इतिहास का
वह काल है जिसमें उस समय की घटनाओं का कोई लिखित विवरण उद्धत नही किया गया था |
आध ऐतिहासिक काल में घटनाओं
को लिखा तो गया था मगर उसको पढ़ा नही जा सकता उस काल को आध ऐतिहासिक काल कहा गया | इसके
अलावा जिन घटनाओं का लिखित विवरण है उसे इतिहास कहा गया है | आधुनिक मानव का
इतिहास अधिक पुराना नही है आज से लगभग तीस से चालीस हज़ार साल पुराना है मानव
संबंधी प्रमाण सबसे पहले भारत की नर्मदा घाटी में मिलता है |
प्रागैतिहासिक काल के
इतिहास को तीन भागों में विभाजित किया गया है जो निम्न है : -
Ø पुरापाषाण काल
·
इसी काल में मानव ने आग की
खोज की थी |
·
इस समय मानव अपने भोजन के
लिए समूह में रहकर शिकार करते थे |
·
इसी काल में पत्थरों के
औजार का अविष्कार हुआ और उपयोग किये गए थे |
·
इसके अलावा शिकार की
हड्डियों के औजार भी इस समय उपयोग किये गए |
·
इस काल में मानव की जीविका
का मुख्य आधार शिकार था |
Ø मध्यपाषाण काल
·
सर्वप्रथम पशुपालन इसी काल
में किया गया था |
·
इस समय मानव अपने जीवन-यापन
के लिए भोजन संरक्षित करने लगा था |
·
धनुष-वान का अविष्कार इसी
काल में हुआ था |
·
इस काल में नुकीले हथियारों
का उपयोग मानव के द्वारा किया गया था |
Ø नवपाषाण काल
·
खेती करना मानव ने इसी काल
में आरंभ किया |
·
मानव द्वारा उपयोग किया गया
अनाज चावल था |
·
मिट्टी के बर्तन भी मानव के
द्वारा इसी काल में उपयोग किये गए |
·
इसी काल में मानव अपने रहने
के लिए मिट्टी से बनाये गोलाकार घरों को बनाया था |
·
मानव ने इसी काल में पहिये
की ख़ोज की थी |
प्रमुख रोचक तथ्य :
कृषि का प्रथम उदाहरण मेहरगढ़ से प्राप्त हुआ था |
पुरापाषाण कालीन औजारों की खोज सर्वप्रथम रॉबर्ट ब्रुस फुट ने 1863 ई. में की थी |
प्रागैतिहासिक काल में भीमबेटका शैल चित्रों के लिए प्रसिद्ध है |
मनुष्य ने सर्वप्रथम तांबा धातु का उपयोग किया था |
स्थाई निवास की खोज नवपाषाण काल में हुई थी |
मानव ने सबसे पहले कुत्ते को अपना पालतू पशु बनाया था |
भारत का सबसे प्राचीन नगर मोहनजोदड़ो है |
इस समय लिखाई का आविष्कार नहीं हुआ था |
इस समय मानव काबिले में रहते थे |
कृषि के लिए अपनाई गई पहली फसल गेहूं थी |
मानव द्वारा जानलेवा प्रथम औजार कुल्हाड़ी था |
0 Comments