मध्यप्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य :
 |
amazing facts about madhya pradesh in hindi |
- मध्यप्रदेश की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी.
- मध्य-प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है जो
308 लाख हेक्टेयर में फैला हुआ है.
- मध्य-प्रदेश के उज्जैन में भारत
का सबसे बड़ा मेला लगता है जो कुम्भ मेले के नाम से प्रसिद्ध है.
- देश भर में प्रसिद्ध हीरे की खदान मध्यप्रदेश के
पन्ना में ही स्थित है.
- मध्य-प्रदेश की भीमबेटका गुफाएं पाषणकाल के लिए
प्रसिद्ध है आज से तीस हज़ार ईसा पूर्व मध्यप्रदेश के अस्तित्व का साक्ष्य है.
- भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है इसके साथ ही इसको
तालाबों का शहर कहा जाता है.
- भीमबेटका गुफाएं भोपाल के पास ही है जहाँ आपको
आदि मानव से जुडी जानकारी मिलती है.
- मध्यप्रदेश की चंदेरी की साड़ीयां दुनियां भर में
प्रसिद्ध है | चंदेरी में इस कारोबार की सुरुवात लगभग 700
वर्ष पहले हुई थी.
- मध्य प्रदेश में व्यंजनों की विविधता यहाँ के
पर्यटन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ के व्यंजनों में मुख्य रूप से राजस्थनी और
गुजराती व्यंजन शामिल हैं.
- मध्य प्रदेश भारत के केन्द्र में होने के कारन
इसको भारत का दिल “Heart Of India” कहा जाता है.
- मध्यप्रदेश में सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़(पंचमणि) है |
जिसकी ऊंचाई लगभग 1350 मीटर है जो 4429 फुट होता है.
- मध्यप्रदेश में वन क्षेत्र अधिक है जिस कारण
बड़े-बड़े राष्ट्रिय उद्यान देखने को मिलते है |
यहाँ के वन में सागौन (सागवान) और साल के वृक्ष अधिक देखने को मिलते
है.
- मध्यप्रदेश की सबसे लंबी नदी नर्मदा नदी है जिसकी
लम्बाई 1312 कि.मी. है | इसको मध्यप्रदेश की
जीवन रेखा कहा जाता है.
- मध्यप्रदेश का संस्कृतिक क्षेत्र ग्वालियर प्रमुख
है यहाँ अनेक संस्कृतियों का संगम होता है.
- भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से
दो ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश में ही स्थित है जिसमें से भगवन शिव का प्रमुख मंदिर
और ज्योतिर्लिंग उज्जैन में है.
- 2011 के आंकड़ो के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में
कुल वनक्षेत्र 94,689 km2 (36,560 वर्ग मील) है.
- मध्य प्रदेश में उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है।
अधिकांश उत्तर भारत की तरह, यहाँ ग्रीष्म ऋतू (अप्रैल-जून), के बाद मानसून की
वर्षा (जुलाई-सितंबर) और फिर अपेक्षाकृत शुष्क शरदऋतु आती है.
- मध्य-प्रदेश पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है इसके
लिए राज्य ने वर्ष 2010-11 के लिये
राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीता था.
- मध्यप्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय पार्क , बांधवगढ़ , कान्हा , सतपुरा , संजय , माधव
नेशनल पार्क , वन बिहार , मंडल प्लांट फोसिल , पन्ना , पेंच और
डायनासोर नेशनल पार्क है |
- वर्तमान में मध्यप्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा
राज्य है जबकि 1 नवंबर 2000 तक भारत का सबसे बड़ा
राज्य मध्यप्रदेश ही था.
- 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से भारत के एक नए
राज्य का निर्माण हुआ छत्तीसगढ़ जिसको मध्यप्रदेश के 16 जिलों को अलग
करके बनाया गया था.
- मध्यप्रदेश मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए भी
जाना जाता है।महेश्वर मंडलेश्वर,चोली, भीमबैठका, पंचवटी, खजुराहो,
साँची स्तूप, ग्वालियर का किला पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है.
- मध्यप्रदेश में छह लोक संस्कृतियों का समावेशी
संसार है। ये छह साँस्कृतिक क्षेत्र है- निमाड़, मालवा, बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, महाकोशल, ग्वालियर (चंबल)
- 1156-1605 अवधि के दौरान, वर्तमान मध्यप्रदेश
का संपूर्ण क्षेत्र मुगल साम्राज्य के तहत अधीन था.
0 Comments